अम्बेडकर की प्रतिमा का मेघवाल व कृपलानी ने किया अनावरण
गुलाबपुरा. विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल का स्वागत करने पहुंची रैली ।
भास्कर न्यूज| गुलाबपुरा
विधानसभा अध्यक्ष मेघवाल व यूडीएच मंत्री कृपलानी ने डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर प्रतिमा का अनावरण तथा 52 अन्य कार्यो का उद्घाटन किया। विभिन्न समाजों को आवंटित छात्रावासों के पट्टे भी किये वितरित किये गए।
कोर्ट परिसर में प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम आयोजित हुआ, 29 मील चौराहे से सैकड़ों लोगों ने भीमराव अंबेडकर जयंती पर रैली की शुरुआत की। वाहन रैली कस्बे के मुख्य मार्गो से होती हुई कोर्ट परिसर पहुंची। जहां विधानसभा अध्यक्ष कैलाश मेघवाल, यूडीएच मंत्री श्रीचंद कृपलानी, सांसद सुभाष बहेडिया, विधायक रामलाल गुर्जर, जिलाध्यक्ष दामोदर अग्रवाल की मौजूदगी में मूर्ति का अनावरण किया गया। इसके उपरांत कोर्ट परिसर में ही सभा कार्यक्रम आयोजित किया गया । कार्यक्रम के शुरू होने से पूर्व ही यूडीएच मंत्री चित्तौड़गढ़ के लिए निकल गए। पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर की भूरि-भूरि प्रशंसा की कार्यक्रम में पालिका अध्यक्ष धनराज गुर्जर नै भी बाबा साहेब की जीवनी पर प्रकाश डाला। ।कार्यक्रम मे पार्षद बलवीर मेवाड़ा संवारनाथ योगी रघुवीर वैष्णव पिंटू सिंह राठौर अनुराग कांकरिया गौतम आंचलिया सहित कार्यकर्ता उपस्थित थे।