पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • आरसीबी ने 59 रन में गंवाए 9 विकेट, रॉयल्स 30 रन से जीते

आरसीबी ने 59 रन में गंवाए 9 विकेट, रॉयल्स 30 रन से जीते

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रेयस गोपाल ने इस मैच में अपने टी20 करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। उन्होंने 16 रन देकर चार विकेट लिए। इनमें एबी डिविलियर्स का विकेट मैन का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। गोपाल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 20 रन देकर तीन विकेट लिए थे। श्रेयस के अलावा राहुल त्रिपाठी की बल्लेबाजी और क्लासेन (3 स्टंप, एक कैच) की विकेटकीपिंग भी शानदार रही।

राजस्थान रॉयल्स 164/5, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 134/10

श्रेयस गोपाल

कोलकाता ने सनराइजर्स को हराया

हैदराबाद | प्रसिद्ध कृष्णा (30/4) की शानदार गेंदबाजी और क्रिस लिन (55) व रोबिन उथप्पा (45) के पारियों से कोलकाता नाइटराइडर्स ने आईपीएल-11 में सनराइजर्स हैदराबाद को 5 विकेट से हरा दिया। सनराइजर्स ने 9 विकेट पर 172 रन बनाए। शिखर धवन ने 50, विलियम्सन ने 36, श्रीवत्स गोस्वामी ने 35 और मनीष पांडे ने 25 रन बनाए। जवाब में कोलकाता नाइटराइडर्स ने 19.4 ओवर में 5 विकेट पर 173 रन बनाकर मैच जीत लिया। कोलकाता के 14 मैचों में 8 जीत से 16 अंक हो गए हैं। वहीं सनराइजर्स की 14 मैचों में यह पांचवीं हार है और वह 18 अंकों के शीर्ष पर है।

भास्कर न्यूज | जयपुर

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू की टीम प्लेऑफ की होड़ से बाहर हो गई। आरसीबी को उसके आखिरी लीग मैच में राजस्थान रॉयल्स ने 30 रन से हरा दिया। इस जीत से राजस्थान के 14 अंक हो गए हैं। राजस्थान की टीम प्ले ऑफ में जाएगी या नहीं यह अन्य टीमों के परिणाम पर निर्भर करेगा। राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में पांच विकेट खोकर 164 रन बनाए। राहुल त्रिपाठी ने सबसे ज्यादा 80 रन बनाए। जवाब में आरसीबी की टीम 19.2 ओवर में 134 रन के स्कोर पर सिमट गई। आरसीबी का स्कोर एक समय एक विकेट पर 75 रन था। लेकिन, 108 रन तक पहुंचते-पहुंचते आठ विकेट गिर गए। 134 रन पर पूरी टीम ही सिमट गई। आरसीबी की पारी को स्पिनर श्रेयस गोपाल ने तहस-नहस कर दिया। उन्होंने चार ओवर में 16 रन देकर चार विकेट लिए। जयदेव उनादकट और बेन लाफलिन ने दो-दो विकेट लिए। गोपाल ने पार्थिव पटेल (4), एबी डिविलियर्स (53), मोइन अली (1) और मनदीप सिंह (3) के विकेट लिए।

स्कोर बोर्ड

राजस्थान रॉयल्स रन गेंद 4 6

राहुल त्रिपाठी नाबाद 80 58 5 3

आर्चर कै. पटेल बो. उमेश 0 4 0 0

अजिंक्य रहाणे एलबीडब्ल्यू उमेश 33 31 3 0

संजू सैमसन कै. अली बो. उमेश 0 1 0 0

एच क्लासेन कै. अली बो. सिराज 32 21 3 1

के. गौतम रनआउट (पटेल/साउदी) 14 5 0 2

अतिरिक्त: 5 कुल: 164/5 (20 ओवर)

विकेट पतन: 1-2, 2-101, 3-101, 4-149, 5-164

गेंदबाजी: युजवेंद्र चहल 4-0-26-0, उमेश यादव 4-1-25-3, मोइन अली 2-0-19-0, टिम साउदी 4-0-37-0, मो. सिराज 4-0-33-1, कोलिन ग्रैंडहोम 2-0-23-0

रॉयल चेलैंजर्स बेंगलुरू रन गेंद 4 6

विराट कोहली बो. गौतम 4 9 0 0

पार्थिव पटेल स्टंप क्लासेन बो. गोपाल 33 21 3 2

एबी डिविलियर्स स्टंप क्लासेन बो. गोपाल 53 35 7 0

मोइन अली कै. एंड बो. गोपाल 1 2 0 0

मंदीप सिंह स्टंप क्लासेन बो. गोपाल 3 4 0 0

काेलिन ग्रैंडहोम कै. रहाणे बो. सोढ़ी 2 3 0 0

सरफराज कै क्लासेन बो लाफलिन 7 8 1 0

साउदी कै गौतम बो उनादकट 14 17 2 0

उमेश बो लाफलिन 0 1 0 0

सिराज कै गौतम बो उनादकट 14 12 2 0

चहल नाबाद 0 4 0 0

अतिरिक्त: 3 कुल: 134/10 (19.2 ओवर)

विकेट पतन: 1-20, 2-75, 3-77, 4-85, 5-96, 6-98, 7-108, 8-108, 9-128, 10-134

गेंदबाजी: के गौतम 2-0-6-1, जोफा आर्चर 4-0-37-0, बेन लाफलिन 2-0-15-2, जयदेव उनादकट 3.2-0-27-2, एस गोपाल 4-0-16-4, ईश सोढ़ी 4-0-31-1

आज के मैच

दिल्ली डेयरडेविल्स

 मुंबई इंडियंस

शाम 4 बजे से (दिल्ली)

किंग्स इलेवन पंजाब  चेन्नई सुपर किंग्स

रात 8 बजे से (पुणे)

आईपीएल -11 प्वाइंट टेबल

रैंक टीम मैच जीत हारे अंक

1 सनराइजर्स हैदराबाद 14 9 5 18

2 चेन्नई सुपर किंग्स 13 8 5 16

3 कोलकाता नाइटराइडर्स 14 8 6 16

4 राजस्थान रॉयल्स 14 7 7 14

5 मुंबई इंडियंस 13 6 7 12

6 राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 14 6 8 12

7 किंग्स इलेवन पंजाब 13 6 7 12

8 दिल्ली डेयरडेविल्स 13 4 9 8

टाॅप-5 बल्लेबाज

विलियम्सन

14 मैच 661 रन

खिलाड़ी (टीम) मैच रन

केएल राहुल (पंजाब) 13 652

ऋषभ पंत (दिल्ली) 13 620

अंबती रायडू (चेन्नई) 13 585

जोस बटलर (राजस्थान) 13 548

14 अंकों के साथ चौथे स्थान पर पहुंची राजस्थान रॉयल्स की टीम, आज मुंबई और किंग्स इलेवन हारे तो रॉयल्स प्लेऑफ खेलेगी

टाॅप-5 गेंदबाज

एंड्रयू टाई

13 मैच 24 विकेट

खिलाड़ी (टीम) मैच विकेट

उमेश यादव (बेंगलुरू) 14 20

हार्दिक पंड्या (मुंबई) 12 18

सिद्धार्थ कौल (हैदराबाद) 14 17

ट्रेंट बोल्ट (दिल्ली) 13 17

सबसे ज्यादा छक्के

33

अंबाती रायुडू

सबसे ज्यादा

चौके

65

के एल राहुल

खबरें और भी हैं...