पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • अंबति रायुडू का भारत की वनडे टीम में लौटना सुखद

अंबति रायुडू का भारत की वनडे टीम में लौटना सुखद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वीवीएस लक्ष्मण की कलम से

सनराइजर्स को विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के शानदार प्रदर्शन का दबाव झेलना पड़ा है। चेन्नई के खिलाफ मुकाबले में रायुडू ने शानदार स्ट्रोक लगाते हुए बेहतरीन शतक बनाया। यह संभवत: उसके करियर की सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी है। लंबे ब्रेक के बाद उसे वापस भारतीय वनडे टीम में देखना मुझे बहुत अच्छा लगा। मुझे विश्वास है कि भविष्य में वह इससे भी बेहतर खेलेगा। गुरुवार को चिन्नास्वामी में हमारे अंतिम मैच में डिविलियर्स व मोइन अली की साझेदारी उल्लेखनीय रही।

आईपीएल-11

डेयरडेविल्स से हारे चेन्नई के सुपरकिंग्स

हर्षल पटेल

दिल्ली डेयरडेविल्स : 5/162 रन, चेन्नई : 6/128 रन

नई दिल्ली | दिल्ली डेयरडेविल्स ने आईपीएल-11 में चेन्नई सुपरकिंग्स को 34 रन से हरा दिया। दिल्ली डेयरडेविल्स पहले खेलते हुए 5 विकेट पर 162 रन बनाए। रिषभ पंत ने 38 रन बनाए, जबकि विजय शंकर और हर्षल पटेल 36-36 बनाकर नाबाद रहे। चेन्नई के लिए एनगिडी ने दो विकेट लिए, वहीं दीपक चाहर, रवींद्र जडेजा और शार्दुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। विजय शंकर और हर्षल पटेल ने छठे विकेट के लिए 65 रन की अटूट साझेदारी की।

जवाब में चेन्नई की टीम 6 विकेट पर 128 रन ही बना सकी। अंबति रायुडू ने 29 गेंदों पर 4 चौकों और 4 छक्कों से 50 रन बनाए।

आज के मैच :रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू वि. राजस्थान रॉयल्स, शाम 4 बजे से (जयपुर)

कोलकाता नाइटराइडर्स वि. सनराइजर्स हैदराबाद, रात 8 बजे से (हैदराबाद)

स्कोर बोर्ड

दिल्ली डेयरडेविल्स रन गेंद 4 6

पृथ्वी शॉ कै. शार्दुल बो. चाहर 17 17 1 1

अय्यर बो. एनगिडी 19 22 3 0

पंत कै. ब्रावो बो. एनगिडी 38 26 3 2

मैक्सवेल बो. जडेजा 5 7 0 0

विजय शंकर अविजित 36 28 2 2

अभिषेक शर्मा कै. हरभजन सिंह बो. शार्दुल 2 4 0 0

हर्षल पटेल अविजित 36 16 1 4

अतिरिक्त : 9, कुल : 162/5 (20 ओवर), विकेट-पतन : 1-24, 2-78, 3-81, 4-94, 5-97, गेंदबाजी : दीपक चाहर 3-0-23-1, एनगिडी 3-0-14-2, रवींद्र जडेजा 4-0-19-1, शार्दुल ठाकुर 4-0-27-1, हरभजन सिंह 2-0-24-0, डेरेन ब्रावो 4-0-52-0

चेन्नई सुपरकिंग्स रन गेंद 4 6

वाटसन कै. बोल्ट बो. मिश्रा 14 23 0 1

रायुडू कै. मैक्सवेल बो. पटेल 50 29 4 4

रैना कै. शंकर बो. लिछिमाने 15 18 1 0

धोनी कै. अय्यर बो. बोल्ट 17 23 1 0

बिलिंग्स कै. अभिषेक बो. मिश्रा 1 5 0 0

जडेजा अविजित 27 18 0 2

ब्रावो कै. विजय शंकर बो. बोल्ट 1 2 0 0

चाहर अविजित 1 2 0 0

अतिरिक्त : 2, कुल : 128/6 (20 ओवर), विकेट-पतन : 1-46, 2-70, 3-90, 4-93, 5-113, 6-125, गेंदबाजी : ट्रेंट बोल्ट 4-0-20-2, लिछिमाने 4-0-21-1, अवेश खान 2-0-28-0, हर्षल पटेल 4-0-23-1, अमित मिश्रा 4-0-20-2, ग्लेन मैक्सवेल 2-0-14-0,

आईपीएल -11 प्वाइंट टेबल

रैंक टीम मैच जीत हारे अंक

1 सनराइजर्स हैदराबाद 13 9 4 18

2 चेन्नई सुपर किंग्स 13 8 5 16

3 कोलकाता नाइटराइडर्स 13 7 6 14

4 मुंबई इंडियंस 13 6 7 12

5 राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 13 6 7 12

6 राजस्थान रॉयल्स 13 6 7 12

7 किंग्स इलेवन पंजाब 13 6 7 12

8 दिल्ली डेयरडेविल्स 13 4 9 8

सबसे ज्यादा छक्के

33

रायुडू

सबसे ज्यादा

चौके

65

केएल राहुल

खबरें और भी हैं...