पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Ajmer
  • कर्नाटक में 32 घंटे बाद सस्पेंस खत्म; येद्दि आज सुबह 9:30 बजे लेंगे शपथ

कर्नाटक में 32 घंटे बाद सस्पेंस खत्म; येद्दि आज सुबह 9:30 बजे लेंगे शपथ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
करीब 32 घंटे के सस्पेंस के बाद बुधवार रात साफ हो गया कि कर्नाटक में सरकार भाजपा ही बनाएगी। बीएस येद्दियुरप्पा गुरुवार सुबह 9.30 बजे राजभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। राज्यपाल का न्योता मिलने की औपचारिक सूचना रात करीब पौने 10 बजे आई। हालांकि, इससे करीब डेढ़ घंटा पहले कर्नाटक भाजपा और राजाजी नगर से पार्टी विधायक सुरेश कुमार ने ट्वीट कर बता दिया था कि येद्दि गुरुवार सुबह शपथ लेंगे। भाजपा को सरकार बनाने का न्यौता देने के गवर्नर के फैसले के खिलाफ कांग्रेस देर रात सुप्रीम कोर्ट में पहुंच गई। कांग्रेस ने शपथ रुकवाने के लिए रात में ही सुनवाई का आग्रह किया। रात 11:30 बजे सुप्रीम कोर्ट के रजिस्ट्रार भी कोर्ट पहुंच गए।

कांग्रेस सूत्रों के अनुसार 10 से 12 विधायकों से अभी पार्टी नेतृत्व संपर्क नहीं कर पा रहा है। अटकलें हैं कि बहुमत साबित करने के लिए राज्यपाल 15 दिन की मोहलत दी है। हालांकि, येद्दियुरप्पा 21 मई को ही फ्लोर टेस्ट का सामना कर सकते हैं।

गवर्नर से मुलाकात के बाद भाजपा के येदियुरप्पा (बाएं) और जेडीएस के कुमार स्वामी मीडिया से रूबरू हुए।

बहुमत के लिए 112 विधायक जरूरी, भाजपा के पास सिर्फ 104; येद्दियुरप्पा कैसे बचाएंगे सरकार

कुल सीटें: 222, लेकिन एचडी कुमारस्वामी दो सीटों पर जीते हैं, उनका एक ही वोट रहेगा। यानी वोट होंगे 221

बहुमत परीक्षण के दौरान एक विधायक प्रोटेम स्पीकर बनेगा। ऐसे में कुल वोट बचेंगे 220। ऐसे में बहुमत का आंकड़ा हाेगा 111

संविधान का उल्लंघन कर रहे : कपिल सिब्बल

कांग्रेस नेता कपिल सिब्बल ने कहा कि राज्यपाल संविधान के अनुरूप काम नहीं कर रहे हैं। कांग्रेस ने कहा कि गर्वनर ने हमारी बात नहीं मानी जबकि गोवा में पर्रीकर को सरकार बनाने का मौका दिया गया था। यह सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है।

पीएम मोदी व भाजपा अध्यक्ष शाह शपथ ग्रहण में नहीं जाएंगे

येद्दियुरप्पा की सरकार बनाने के लिए यह स्थितियां संभव हैं

1 भाजपा कम से कम सात विधायकों का इंतजाम करे। कांग्रेस और जेडीएस के विधायक तोड़े बिना यह संभव नहीं होगा। ऐसे में दल-बदल कानून के तहत इन विधायकों की सदस्यता खत्म हो जाएगी।

गवर्नर के फैसले के खिलाफ कांग्रेस सुप्रीम कोर्ट में, रात में ही सुनवाई का आग्रह किया

2 फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस+जेडीएस के कम से कम 13 विधायक गैर हाजिर रहें। सदन में 207 विधायक ही मौजूद रहेंगे तो बहुमत का आंकड़ा 104 होगा। ऐसे में भाजपा अपने विधायकों के दम पर ही बहुमत साबित कर देगी। अगर यह विधायक शपथ लिए बिना गैर हाजिर रहते हैं तो व्हिप भी लागू नहीं होगा।

आपातकाल लगाने वाली पार्टी मर्यादा न सिखाए: भाजपा

बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद ने दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस पर हमला बोला। प्रसाद ने कहा कि जिस पार्टी ने सबसे ज्यादा समय तक देश में आपातकाल लगाया, वह हमें मर्यादा न सिखाए। 6 दिसंबर 1992 की घटना के बाद कांग्रेस ने जहां भी बीजेपी की सरकार थी, उसे बर्खास्त कर दिया था।

विधानसभा में दलों की स्थिति

भाजपा 104

कांग्रेस 78

जेडीएस+ 38

अन्य 02

बहुमत के लिए 112 सीटें चाहिए।

3 इन 13 विधायकों से भाजपा इस्तीफा भी दिलवा सकती है।

*प्रोटेम स्पीकर भाजपा का बना तो पार्टी का एक विधायक कम होगा। हालांकि, 1 निर्दलीय भाजपा के साथ है। आंकड़ा 104 रहेगा।

खबरें और भी हैं...