हाथियों का झुंड सबरों का बर्तन तोड़ खा गया चावल
श्यामसुंदरपुर| गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत सिंहपुरा गांव के मदनकोचा में हाथियों के झुंड ने सबरों का बर्तन तोड़ चावल खा गए। सोमवार की सुबह पांच बजे हाथियों के झुंड को सबर अपनी झोपड़ियो के आसपास देख सभी अपनी झोपड़ी छोड़ भाग खड़े हुए। हाथियों के झुंड ने सबर के दो एल्युमिनियम देकची, मानु सबर की दो देकची तथा 20 किलो चावल, संजय सबर की पुआल चाल, मनसा सबर के पेड़ का कटहल नष्ट कर दिया। तत्पश्चात हाथियों का झुंड बड़तोलाकोचा होते हुए चाडरी पहाड़ की ओर चले गए। इन सबरों को जानकारी नहीं है कि हाथियों द्वारा नुकसान पहुंचाने पर वन विभाग मुआवजा भी देता है। विभाग भी इन वनवासियों से बेखबर है।