पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शिकार कर लौटे रहे शिकारियों का किया गया स्वागत

शिकार कर लौटे रहे शिकारियों का किया गया स्वागत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज| श्यामसुंदरपुर

शुक्रवार को पारंपरिक ढंग से पावड़ा पहाड़ पर शिकार कार्यक्रम का समापन हुआ। शिकार से लौट रहे शिकारियों का झामुमो जिला अध्यक्ष रामदास सोरेन ने चना गुड़ खिलाकर स्वागत किया। शिकारी मुरगाघुटू गांव में रात्रि विश्राम करेंगे। इस बार गरमी कम होने के कारण ज्यादातर शिकारियों को खाली हाथ लौटना पड़ा। इक्का-दुक्का शिकारी जंगली मुर्गा व नेवला, गिलहरी जैसे जीव को मारकर लौटे। शिकारियों के स्वागत में सागेन पूर्ति, दुर्गा मुर्मू, डमान मांझी, दाखिन किस्कू, अर्जुन हेंब्रम, रामचन्द्र हांसदा आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...