पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तेज आंधी से प्रभावित हुए कई गांव, अब मुआवजा दिलाने के लिए गावों में राजनीतिक दलों का दौरा

तेज आंधी से प्रभावित हुए कई गांव, अब मुआवजा दिलाने के लिए गावों में राजनीतिक दलों का दौरा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुआवजे के िलए गुड़ाबांदा अंचलाधिकारी के पास जमा होगा आवेदन

भास्कर न्यूज | बहरागोड़ा

मंगलवार को आई तेज आंधी पानी के कारण कई गांवों में भारी तबाही हुई है। इन गांवों में मंगलवार को आई आंधी से कई घर क्षतिग्रस्त हो गए थे। आंधी से कई घरों के छप्पर उड़ गए तथा कई मकानों के दीवारों में दरारें आ गई थीं। अब नेताओं का दौरा उन गांवों में शुरू हो गया है। इसी क्रम में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ दिनेशानंद गोस्वामी बुधवार को हाटमाकड़ी, बनमाकड़ी, भुरसान, मुचियासाई, कोइमा तथा गौरांगपुर गांवों का दौरा किया। डॉ गोस्वामीने ने बीडीओ सह प्रभारी अंचलाधिकारी से दूरभाष पर बात कर क्षति का आकलन करने के लिए शीघ्र एक टीम भेजने का आग्रह किया। उन्होंने गांव के लोगों से क्षतिग्रस्त मकानों के मुआवजा का दावा करने के लिए गुड़ाबांदा अंचलाधिकारी के पास आवेदन जमा करने की बात कही।

तबाही

मंगलवार को आए तेज आंधी-तूफान में कई ग्रामीणों के घर के छप्पर उड़े

बनमाकड़ी पंचायत के हाटमाकड़ी, बनमाकड़ी, भुरसान, मुचियासाई गांवों का दौरा कर ली जानकारी

बहरागोड़ा -आंधी से प्रभावित गांवो का जायजा लेते डॉ गोस्वामी।

गोस्वामी ने मुवाअजा दिलाने का दिया भरोसा

डॉ गोस्वामी को कई किसान आंधी से मकई एवं सब्जियों के फसल को हुए नुकसान को दिखाने अपने खेतों तक ले गए। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि सरकार से क्षतिग्रस्त मकानों का मुआवजा दिलाने का भरसक प्रयास करेंगे। आंधी प्रभावित गांवों के दौरा में गुड़ाबांदा मंडल अध्यक्ष गौर चंद्र पात्र, भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष झंटू घोष, बिल्टू प्रधान, चंदन करन, अखिलेश साव, प्रशांत बेरा, तपास बारीक, मानिक सरकार, सपन घोष तथा भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दिनेश शर्मा सम्मिलित थे।

श्यामसुंदरपुर| चंदनपुर पंचायत के पुखुरिया स्थित सनातन किस्कू का ट्रांसफॉर्मर वर्क शॉप मंगलवार को आए आंधी तूफान में ढह गया। राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर फोरलेन का कार्य किए जाने को लेकर उक्त वर्कशॉप चौड़ीकरण की जद में आ गया था। जिससे काम बंद था। वही कालियाम पंचायत के बुरुजबनी गांव में बिजली तार टूट कर गिर गया। तेज आंधी से कृष्णा सोरेन के घर पर जामुन का पेड़ गिर गया। जिससे घर की टाली टूट गई। पिताजुड़ी निवासी ताजुद्दीन मल्लिक के घर का छप्पर भी तुफान में उड़ गया है।

आंधी-पानी में क्षतिग्रस्त घरों के मुआवजे की मांग

मुआवजे को लेकर अंचल कार्यालय पहुंच आवेदन देते झामुमो कार्यकर्ता।

भास्कर न्यूज | धालभूमगढ़

बुधवार को अंचल कार्यालय में आवेदन देकर ग्रामीणों ने आंधी-तूफान में क्षतिग्रस्त हुए घरों के पीड़ितों को मुआवजा दिलवाने की मांग की है। ज्ञात हो कि बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी द्वारा कोकपाड़ा पंचायत के नलधुआ गांव में मंसाराम हेंब्रम के एसबेस्टस का घर तथा जादू मुर्मू, मानू मुर्मू का टाली का घर मंगलवार को आंधी में उड़ गया। मुआवजे को लेकर अंचल अधिकारी के नाम लिखित आवेदन दिया गया। इस मौके पर झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष चैतन मुर्मू, सैफ अली, लखन हांसदा, सुबोध मुर्मू, रंजीत उपाध्याय, भावेश महतो, आकाश चौबे, शीलू मुर्मू, खोकण मुर्मू आदि उपस्थित थे।

खबरें और भी हैं...