देवस्थान का बांस काटने का विरोध करने पर रिटायर शिक्षक पर हमला
श्यामसुंदरपुर|देवस्थान का बांस काटने को लेकर हुए विवाद में सेवानिवृत्त शिक्षक झाड़ेश्वर गिरि घायल हो गए। घटना श्यामसुंदरपुर थाना क्षेत्र के हरीनिया गांव की है। गांव में दो प्रधान फागूनाथ हांसदा जो कि माझी महाल से मान्यता प्राप्त व दूसरा कान्हू हांसदा हैं। गांव के देवस्थान का बांस कान्हू के समर्थक बेचकर पूजा पाठ कराना चाहते थे। इसकी शिकायत करने फागूनाथ हांसदा अपने समर्थकों के साथ श्यामसुंदरपुर थाना पहुंचे थे। इस बीच मना करने गए झाड़ेश्वर गिरि को गांव के ही युवकों ने कुल्हाड़ी से मारकर घायल कर दिया। जबकि कान्हू समर्थकों का कहना है कि पता नहीं चोट कैसे लगी है।