गालूडीह व श्यामसुंदरपुर में बाइक चेकिंग अभियान
गालूडीह/ श्यामसुंदरपुर| राष्ट्रीय उच्च मार्ग-33 पर गालूडीह व श्यामसुंदरपुर में प्रशासन ने बाइक व कार चेकिंग अभियान चलाया। श्यामसुन्दरपुर थाना के एएसआई सचिदानन्द उपाध्याय के नेतृत्व मे गाड़ियों के कागजात की जांच की गई। इधर गालूड़ीह में बाइक सवार के कागजात तथा हेलमेट की जांच की गयी। इस दौरान कई वाहनों को जब्त किया गया।