पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दोपहर में आई तेज आंधी से अनुमंडल में कई घरों के उड़े छप्पर

दोपहर में आई तेज आंधी से अनुमंडल में कई घरों के उड़े छप्पर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार की दोपहर अनुमंडल के कई स्थानों पर बारिश के साथ तेज हवा चली। जिससे कई स्थानों पर घरों के छप्पड़ उड़ गए। वहीं कई स्थानों पर बिजली तार गिरने से विद्युतापूर्ति बाधित रही। घाटशिला में दोपहर 3 बजे के आसपास आसमान में बादल छा गए और तेज हवा चलने लगी। वहीं एनएच 33 किनारे स्थित होटल विभूति बिहार में बने टीन का शेड तेज हवा में उड़ गया। बादल छाने से लोगों को गर्मी व उमस से राहत मिली। इधर बहरागोड़ा में भी मंगलवार को अपराह्न 3.30 बजे क्षेत्र में जोरदार हवा के साथ बारिश हुई। जिस कारण कई कच्चे घरों की छत उड़ गई तथा कई घरों को काफी नुकसान पहुंचा। पाटपुर गांव के हरिहर प्रधान के पुत्र मोतीलाल प्रधान, संतोष प्रधान, अध्रेंदु प्रधान तथा अंबुजाक्ष प्रधान के घरों के एसबेस्टस आंधी में उड़ गए। वहीं माहुलडांगरी में गाजन पर्व के लिए बनाया गया मुख्य गेट तेज हवा से पलट गया। वहीं ओड़िया जात्रा को लेकर बन रहा पंडाल भी आंधी की भेंट चढ़ गया। शाम में तेज गति से हवा चली जिससे कई पेड़ की टहनियां भी गिर गई हैं।

बहरागोड़ा : आंधी में घर की उड़ी छत।

डोंगादह गांव में आंधी से दस घरों की उड़ी चाल

आंधी में घर की छत उड़ने से परेशान परिवार ।

श्यामसुंदरपुर |गुड़ाबांदा प्रखंड अंतर्गत सिंहपुरा पंचायत के डोंगादह गांव मे आंधी ने दस घरों की चाल उड़ा दी। डोंगादह निवासी छविलाल मुर्मू के घर की चाल उड़ गई। साथ ही धान चावल पानी से भीग गया। कपड़े भी आंधी में उड़ गए। जिससे लाखों का नुकसान पहुंचा। इसके अलावा साबुआ मुर्मू, मुनिया मुर्मू, पांडु सबर, मोटका सबर, दीना सबर, दासो सोरेन, चैतन मुर्मू, चुनु टुडू, मुचीराम पातर, उपेंद्र की चाल उड़ गई।

तेज आंधी में कई घरों के उड़े छप्पर

आंधी में विभूति बिहार के छत से उड़ा शेड।

आंधी से टूटा बिजली तार 4 घंटे बाधित रही बिजली

घाटशिला |मंगलवार की शाम आई आंधी से मऊभंडार टाउनशिप में चार घंटे तक बिजली गुल रही। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। शाम चार बजे गुल हुई बिजली देर शाम आठ बजे आई। इससे व्यापारियों को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कम्पनी सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को आई आंधी से बानालोपा स्थित ग्रिड में तकनीकी खराबी आ गई थी। वही, बेनासोल में तेज हवा के कारण तार टूटकर गिर जाने से सप्लाई पूरी तरह से प्रभावित हो गई। हालांकि बानालोपा ग्रिड में मरम्मत कार्य पूरा होने के बावजूद तार टूटकर गिरने के कारण सप्लाई बहाल नहीं हुई।

धालभूमगढ़ | मंगलवार को आई तेज आंधी में प्रखंड के कई घरों के छप्पर उड़ गए। इस दौरान कोकपाड़ा पंचायत के नलदोहा गांव में मंसाराम हेंब्रम का एसबेस्टस का घर, जादू मुर्मू, अंता हांसदा, गोपाल हांसदा का टाली घर और चारू मुर्मू के टाली तथा पुआल का घर, लखन मुर्मू के टाली तथा पुआल की छत उड़ गई। खबर सुनकर झामुमो के प्रखंड सचिव लखन हांसदा ने नलधुंआ गांव जाकर पीड़ित परिवारों से भेंट कर आपदा प्रबंधन से उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...