पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रंगदारी नहीं देने पर दुकान से लूट लिए 3700 रुपए

रंगदारी नहीं देने पर दुकान से लूट लिए 3700 रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्यामसुंदरपुर | मुड़ाल गांव के गल्ला दुकानदार त्रिदिवेंदु गिरि उर्फ बबलू गिरि को गुरुवार की शाम साढ़े चार बजे गांव के ही लोगों ने पीट दिया। इस संबंध में त्रिदिवेंदु गिरि ने श्यामसुंदरपुर थाना शिकायत की है। 2010 में मुढ़ाल चौक पर उन्होंने किराना दुकान खोला था। तब से गांव के पांच आदमी रवीन कर्मकार, अजीत (घुटू) गिरि, सत्यवान गिरि, शत्रुघ्न गिरि, श्यामघन गिरी रंगदारी लेते आ रहे हैं। गुरुवार शाम पांचों ने मिलकर महंगाई का हवाला देकर 1000 रुपए रंगदारी मांगी, नहीं देने पर दुकान में घुसकर मारपीट की तथा टेबुल, फैन पटक कर तोड़ दिया। दुकान का समान बिखेर कर लूटपाट की। गल्ला में रखे 3 हजार 700 रुपए भी ले गए।

खबरें और भी हैं...