श्यामसुंदरपुर | प्रेम विवाह हुए एक माह भी नहीं बीता था कि पति-प|ी के बीच विवाद होने के बाद पंचायत में दोनों अलग हो गए। पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में दोनों आपसी सहमति से अलग हो गए। सामाजिक रूप से अलग-अलग समाज के होने के कारण दोनों के बीच अनबन हो गई थी। इससे पारिवारिक जीवन में काफी असुविधा हो रही थी। जानकारी हो कि बीते 2 अप्रैल की रात महिला के आसपास के लोग उसी गांव के दूसरे टोला के निवासी मलय गिरि को बिजली के खंभे से बांधकर पीटे थे। उसके बाद उसे डरा धमका कर शादी करने को मजबूर किया था। जिसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों की उपस्थिति में शादी हुई थी। लेकिन गुरुवार को दोनों अलग हो गए। मौके पर श्यामसुंदरपुर पंचायत के मुखिया हीरामोनी हांसदा, पंसस ज्योतिरानी गोस्वामी, वार्ड सदस्य सुखदेव गिरि, सुपति नायक, श्रीपति नायक, वृहस्पति गिरि, वृंदावन महाकुड़ आदि मौजूद थे।