पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • दो बेटियां हुईं तो नाराज पति ने कर ली दूसरी शादी

दो बेटियां हुईं तो नाराज पति ने कर ली दूसरी शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पति सहित तीन लोगों को पुलिस ने भेजा जेल

भास्कर न्यूज | श्यामसुन्दरपुर

कालाझरिया गांव निवासी फूलमनी हेब्रम ने अपने पति समेत 3 लोगों के खिलाफ श्यामसुंदरपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई है। फूलमनी हेब्रम की शिकायत के आधार पर पुलिस ने उसके पति राजेश हेब्रम, जेठ दशरथ हेब्रम, सास पार्वती हेब्रम के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए तीनों आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अपनी शिकायत में गडियास निवासी फूलमनी हेब्रम ने पुलिस को बताया कि 5 साल पूर्व कालाझरिया निवासी राजेश हेम्ब्रम के साथ उसकी हुई थी।

शादी के बाद उसकी पहली संतान बेटी हुई। उसके बाद से पति ने प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। जब दूसरी बेटी हुई तो प्रताड़ना की हद पार कर दी। बेटे की चाहत में उसे उसके पति सहित ससुरालवाले लगातार मारपीट करते रहते थे। इस मामले को लेकर कई बार पंचायती भी हुई थी। इसके बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो सका। इसी साल अप्रैल में राजेश हेम्ब्रम ने एक और शादी कर ली। उसके बाद एक दिन पहली प|ी को जान से मारने का भी प्रयास किया था। काफी शारीरिक प्रताड़ना दी। इसकी सूचना मिलने पर मैकेवाले इलाज के लिए उसे अपने घर गडियास ले आए। 10 मई को वह वापस अपने ससुराल गयी तो उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। थक हारकर उसने थाना में जाकर शिकायत दर्ज करा दी।

महिला ने बताई रोंगटे खड़े करनेवाली आपबीती

फूलमनी ने पुलिस को रोंगटें खड़े करनेवाली आपबीती सुनाई तो पुलिसवाले भी भौच्चक रह गई। उसके परिजनों ने उसके ससुराल पहुंच कई बार दोनों के बीच समझौता करा मामले को शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी हरकत नहीं छोड़ी। उसके पति ने दूसरी शादी भी कर ली। इसके बाद भी उसके पति ने जवरन उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया और उसके प्राईवेट पार्ट को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया।

खबरें और भी हैं...