श्यामसुंदरपुर| घाटशिला के एसडीपीओ आर के दुबे ने श्यामसुंदरपुर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में जवानों ने इन्हें सलामी दी। एसडीपीओ ने रजिस्टर, थाना में लंबित कांड व चौकीदारों के रजिस्टरों का निरीक्षण किया। उन्होंने वारंटियों को शीघ्र गिरफ्तार करने का निर्देश दिया। साथ ही थाना प्रभारी विक्रमा राम को रजिस्टरों को अप टू डेट करने का निर्देश दिया।