पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Rajasthan
  • Sikar
  • 30 डॉक्टर एसएमएस प्रिंसिपल की कतार में, डॉक्टर अशोक गुप्ता सबसे आगे

30 डॉक्टर एसएमएस प्रिंसिपल की कतार में, डॉक्टर अशोक गुप्ता सबसे आगे

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हैल्थ रिपोर्टर. जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े मेडिकल कॉलेज के नए प्रिंसिपल के लिए तीस से अधिक डॉक्टर कतार में हैं। ऐसा पहली बार हुआ है कि विभागाध्यक्षों के अलावा कार्य व्यवस्था पर लगे हुए डॉक्टर्स ने भी इस पद के लिए दावेदारी जताई है। हालांकि, कुछ दावेदार 61-62 उम्र के हैं लेकिन राज्य सरकार के 62 वर्ष से अधिक उम्र के डॉक्टर्स को प्रशासनिक पदों पर नियुक्ति नहीं देने के फैसले के बाद इनकी नियुक्ति के आसार कम नजर आते हैं। ऐसे में जेके लोन अस्पताल के अधीक्षक डा. अशोक गुप्ता, कॉर्डियोलॉजिस्ट डा शशि मोहन शर्मा और एसएमएस अस्पताल अधीक्षक डा डीएस मीणा प्रिंसिपल की दौड़ में सबसे आगे नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही डॉ. धनंजय अग्रवाल, डॉ. विनय तोमर, डॉ. आरसी मीणा, डॉ. सीएल नवल, डॉ. मानप्रकाश शर्मा, डॉ. विनय मल्होत्रा, डॉ. एसएस शर्मा, डॉ. आरएस जैन, डॉ. सुधीर भंडारी और डॉ. राजेश शर्मा सहित 30 डॉक्टर्स ने इस पद के लिए दावेदारी जताई है।

डॉ. अशोक गुप्ता- तीन साल से जेके लोन अस्पताल अधीक्षक। बेहतर कार्य और लंबा अनुभव। विवादों से नाता नहीं। निजी अस्पतालों को पछाड़कर जेके लोन को बेस्ट हॉस्पिटल और क्लीन अवार्ड दिलाने में अहम भूमिका।

डॉ. शशि मोहन शर्मा-कार्डियोलॉजी विभागाध्यक्ष और एसएमएस मेडिकल कॉलेज के एडिशनल प्रिंसीपल हैं। कार्यानुभव और साफ-सुथरी छवि। लंबा प्रशासनिक अनुभव।

डॉ. डीएस मीणा- एसएमएस अस्पताल अधीक्षक का जिम्मा संभाल रहे हैं। स्पष्ट और बेदाग छवि।

धनंजय अग्रवाल- लंबे समय से संघ से नाता जुड़ा है। राजनीतिक पैठ।

विनय मल्होत्रा- मजबूत राजनीतिक पकड़। अजमेर के जेएलएन हॉस्पिटल में अधीक्षक हैं लेकिन कार्य व्यवस्था के तहत जयपुर में ही कार्यरत।

यूं होगा चयन : एसएमएस प्राचार्य चयन की प्रक्रिया में मुख्य सचिव के स्तर पर डॉक्टरों के इंटरव्यू लिए जाएंगे। अंतिम तीन फाइनल कैंडीडेट्स की फाइल चिकित्सा मंत्री और मुख्यमंत्री को भेजी जाएगी। सीएम की मंजूरी के बाद विभाग नियुक्ति के आदेश जारी होंगे। उधर, राज्य सरकार ने सोमवार को जोधपुर के डॉ. संपूर्णानंद मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य पद पर डॉ. एस. एस. राठौड़ को नियुक्त प्रदान की।

खबरें और भी हैं...