लाखेरी (बूंदी)| बड़ाखेड़ा के एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना गुरुवार अलसुबह की बताई। कोटा जीआरपी के हैड कांस्टेबल ईश्वरसिंह के अनुसार बड़ाखेड़ा निवासी शंकरलाल पटवा (40) की लबान और पापड़ी रेलवे फाटक के बीच डाउनलाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई।