समिति ने आदर्श विवाह कराया, िवधायक ने भी किया सहयोग
तखतपुर| आधुनिकता की दौड़ में जहां लोग बेवजह फिजूल खर्ची शादी विवाह में करते है वहीं कुछ लोग आज भी इन विचार धारा को छो़डकर बिना किसी तामझाम परिणय सूत्र में बंध जाते है और ऐसे आयोजन से अन्य लोगों को प्रेरणा मिलती है वहीं फिजूल खर्ची पर रा¢क भी लगता है। यह बातें गुरू घासीदास सतनाम संदेश समिति द्वारा आयोजित आदर्श विवाह कार्यक्रम में पूर्व विधायक एवं अजा आयोग अध्यक्ष चोवादास खाण्डकर ने कही। तखतपुर को गेवरा बस्ती बरपाली निवासी पूजा काठले पिता जोहित राम काठले उम्र (19) तथा आशीष कुमार भार्गव पिता जीत राम भार्गव उम्र (21) वर्ष गेवरा बस्ती बरपाली का विवाह कराया है।