पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • हमें अच्छे काम करने का संकल्प लेना चाहिए: हर्षिता

हमें अच्छे काम करने का संकल्प लेना चाहिए: हर्षिता

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सकरी | सर्व विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम जन्मोत्सव अवसर पर तखतपुर स्थित स्वर्ण मनहरण लाल पाण्डेय के बाड़ा में बुधवार को पूजा का आयोजन किया गया। इस दौरान राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन बहुत शुभ है। ऐसे में हमें अच्छे काम करने का संकल्प लेना चाहिए। इस दौरान उन्होंने सीएम को पत्र लिखने की बात कही। पत्र में उन्होंने 12 साल से कम उम्र की बालिका के साथ अनाचार पर आरोपी को फांसी देने की मांग की है। इस अवसर पर जितेन्द्र पाण्डेय, अश्वनी शर्मा, लव पाण्डेय, अनिरुद्ध द्विवेदी, सुबोध शर्मा, सुरेश पाठक, जनक शर्मा, हर प्रसाद मिश्रा, राजाराम शर्मा, महेन्द्र पाण्डेय, सुरेन्द्र पाठक, राजीव मिश्रा, दिनेश पाण्डेय, प्रमोद शर्मा, कृष्ण कुमार पाण्डेय, अवधेश शुक्ला, पुष्कर पाण्डेय, आशु मिश्रा, शुभम तिवारी, संजय शर्मा, चंद्रकांत द्विवेदी, जगन्नाथ तिवारी, यतेन्द्र दुबे, अवधेश दुबे, अमरचंद शर्मा, देवेश दुबे, अविनाश शर्मा आदि उपस्थित थे।

सैदा में आज निकलेगी शोभा यात्रा

19 अप्रैल को सैदा, सकरी में शोभा यात्रा निकाली जाएगा। इसके बाद तखतपुर में 21 अप्रैल को शाम 4 बजे से सांस्कृतिक भवन से बाइक रैली निकाली जाएगी। रैली शाम 5.30 बजे से रामजानकी छोटे मंदिर से गुरुद्वारा रोड बजरंग नगर से भ्रमण करते हुए वापस सांस्कृतिक भवन मैदान पहुंचेगी जहां सभा का आयोजन किया जाएगा। सकरी में 22 अप्रैल को ब्राह्मण पारा शिव मंदिर से पूजा अर्चना के बाद शोभा यात्रा शाम 5 बजे नगर भ्रमण कर ब्राह्मण समाज के सामुदायिक भवन में सभी के रूप में परिवर्तित हो जाएगी।

अक्षय तृतीया पर बच्चों ने रचाई गुड्डे-गुड़ियों की शादी

सीपत| अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर बच्चों ने विधि विधान से गुड्डे गुड़ियों का ब्याह संपन्न कराया। पिछले कई वर्षों से लगातार सीपत रतनपुरिहा कसौंधन गुप्ता समाज के बच्चे पूरे रीति रिवाज के साथ ब्याह संपन्न कराते आ रहे हैं। बच्चों ने पैसे एकत्रित कर बाजे गाजे के साथ धूमधाम से अक्षय तृतीया के शुभ मुहूर्त पर गुड्डे-गुड़ियों के ब्याह कराए। इस आयोजन में किट्टू, सौम्या, रिया, रिचा, राज, मुस्कान, निहाल, दीपांशु, मेघा सहित नगर के सभी सदस्य शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...