पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, मेहनत और त्याग से उंचाई पर पहुंची: क्षत्री

भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी, मेहनत और त्याग से उंचाई पर पहुंची: क्षत्री

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तखतपुर | यह यात्रा कोई साधारण यात्रा नही है जिस क्षेत्र में हम काम करते हैं तो कहीं ना कही ंजनता के अपेक्षाओं पर खरा उतरना हमारा दायित्व होता है। भाजपा की सरकार में गांव-गांव में पक्की सड़क, स्कूल भवन, हाॅस्पिटल आदि जैसे विकास से गांव का अस्तित्व बदल गया है। यह बात संसदीय सचिव राजू सिंह क्षत्री ने सोमवार को भाजपा के जन सम्पर्क पद यात्रा के समापन पर तखतपुर में आयोजित समापन समारोह में कही। उन्होंने कहा भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है जो अपनी मेहनत और त्याग से इस पार्टी को उंचाई तक पहुंचाया है। क्षेत्र के कार्यकर्ताओं काे मेरी जरूरत पड़ेगी तो सहयोग करूंगा।

खबरें और भी हैं...