किसान आिदवासी महासम्मेलन की तैयारियों के लिए जकांछ की बैठक
तखतपुर| पेण्ड्रा में किसान आदिवासी महासम्मेलन कि तैयारियों के लिए जकांछ तखतपुर विधानसभा की महत्वपूर्ण बैठक स्थानीय पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में कार्यक्रम के संयोजक धर्मजीत सिंह मुख्य अितथि के रूप से पहुंचे। उन्होंने ने अपने भाषण में सभी कार्यकर्ताओं से अजीत जोगी को मजबूत करने की बात कहीं। साथ ही कांग्रेस को खंडहर पार्टी की संज्ञा देते हुए कहा कि हमारी पार्टी रमन सरकार के खिलाफ आवाज उठा रही है। इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से विधानसभा प्रत्याशी संतोष कौशिक, पूर्व नगर पालिका अध्यछ अजय देवांगन, विधानसभा अध्यछ प्रेमलाल पोर्ते, शहर अध्यछ राहुल तिवारी, बिहारी टोडर,राजेश सोनी,नरोत्तम कश्यप, प्रदीप कुर्रे, विनोद घृतलहरे, रोशन खान, ज्ञान मसीह, रामस्वरूप कश्यप, भैयालाल पोर्ते आदि मौजूद रहे।