- Hindi News
- National
- सीईओ को चेतावनी: शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिली तो करेंगे जिला कार्यालय का घेराव
सीईओ को चेतावनी: शौचालय निर्माण की राशि नहीं मिली तो करेंगे जिला कार्यालय का घेराव
स्वच्छ भारत योजना के तहत पिछले साल 15 अगस्त को तखतपुर विकासखंड को ओडिएफ ब्लाॅक घोषित कर दिया गया था। लेकिन जमीनी हकिकत कुछ और है, वहां अभी कई घरो में शौचालय बनना बांकी है। जिसका फायदा उठाते हुए सरपंच व सचिवों ने जमकर सरकारी पैसे का दुरुपयोग किया। जिन लोगों ने अपने पैसे से शौचालय का निर्माण कराया था।
उसे ओडीएफ खाते में डलवाकर राशि हजम कर गए। तखतपुर ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत साल्हेकापा में ग्रामीणों ने अपने पैसे से शौचालय का निर्माण कराया था। इनमें से सौ से अधिक ग्रामीणों को एक साल बाद भी अनुदान राशि नहीं मिली है। इसकी शिकायत जनपद के सीईओ से करते हुए ग्रामीणों ने चेतावनी दी है। राशि का भुगतान जल्द नहीं होने पर कार्यालय का घेराव किया जाएगा। सीईओ ने मामले की जांच कराने को कहा है। सरपंच ने आरोप से इंकार किया है।
215 शौचालयों के निर्माण के लिए जिपं से मिले 21 लाख 82 हजार
स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्राम पंचायत साल्हेकापा में कुल 215 शौचालयों का निर्माण हुआ है। जिला पंचायत से 21 लाख 82 हजार रुपए पंचायत के खाते में डलवाय गया। पंचायत को केवल 3 लाख रुपए और दिया जाएगा। लेकिन साल्हेकापा के सरपंच, सचिव द्वारा जनपद से जारी राशि को निकालकर खर्च कर लिया गया। वर्तमान में शासन की महात्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना है इसका सबसे बुरा हाल कहीं है तो वह ग्राम पंचायत साल्हेकापा में है। इसमंे शामिल पात्र आवेदकों को भी सरपंच के द्वारा गुमराह किया जा रहा है। आज भी पात्र लोग इस योजना के तहत लाभ नहीं ले पा रहे हैं। जब हितग्राही सरपंच से संपर्क करते हैं तो सरपंच सीता बाई अभी राशि नहीं आने की बात कहकर लोगों को चलता कर देती हैं।
पंचायत के हर कार्यों में सरपंच पति के दखल से ग्रामीणो में रोष
साल्हेकापा में सरपंच महिला हैं, लेकिन पंचायत के हर कार्यों में सरपंच पति की दखल रहती है। लोगों को सरपंच से कभी मिलने का मौका ही नहीं मिलता है। यदि मिल भी जाए तो पूरा जवाब सरपंच पति ही देता है। पंचायत के सभी कार्यों में इसका सीधा हस्तक्षेप रहता है। ज्यादातर सरकारी या पंचायत के पत्रों में सरपंच के बजाए उसका पति ही हस्ताक्षर कर देता है। जबकि ग्रामीण किसी कार्य या योजना के संबंध में जानकारी सरपंच से लेते हैं तो वह कोई जवाब नहीं दे पाती हैं। ग्रामीणों का कहना है की इस हस्ताक्षेप पर भी रोक लगाई जाए। राजेन्द्र पांडेय सीईओ जनपद पंचायत तखतपुर। साल्हेकापा के ग्रामवासीओं से राशि नहीं मिलने की शिकायत मिली है। सरपंच, सचिव से जानकारी ली जाएगी। शिकायत सहीं पाए जाने पर कार्रवाई की जाएगी।