हर्ष फायर में दूल्हे का मामा गंभीर रूप से घायल
भिंड | जिले में एक विवाह समारोह में हर्ष फायर के चलते दूल्हे का मामा गंभीर रूप से घायल हो गया। पावई पुलिस ने बताया कि ऐंतहार निवासी शिवकुमार शर्मा के बेटे कुलदीप का सोमवार रात लगुन-फलदान का कार्यक्रम था। कार्यक्रम के दौरान किसी ने हर्ष फायरिंग शुरू कर दी। एक गोली दूल्हे के मामा मुकुट बिहारी शर्मा (45) को लग गई। परिजन गंभीर हालत में उन्हें लेकर जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज जारी है।