प्राकृतिक आपदा आई तो किसानों को मिलेगा दोगुना मुआवजा : शिवराज
किसानों को संबोधित करते सीएम।
घोषणाएं एक नजर में
1. मुआवजा
अब : प्राकृतिक आपदा के कारण फसलें खराब होने पर 30 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर राहत राशि दी जाएगी, ताकि किसानों को नुकसान के मुताबिक मुआवजा मिल सके।
पहले : 15 हजार रुपए प्रति हेक्टेयर के हिसाब से मिलता था मुआवजा।
2. भावांतर
अब : लहसुन के लिए तय किया है कि 1600 रुपए प्रति क्विंटल से कम कीमत पर बिकने पर भी भावांतर राशि के रूप में किसानों काे 800 रुपए प्रति क्विंटल के हिसाब से राशि मिलेगी।
पहले : 1600 रुपए से कम भाव मिलने पर लहसुन की क्वालिटी खराब मानी जाती थी, इसलिए भावांतर में शामिल नहीं होती थी।
3. समर्थन मूल्य
अब : गेहूं कोई समर्थन मूल्य 1735 रुपए से भी ज्यादा कीमत पर व्यापारी को बेचता है तो भी 265 रुपए प्रति क्विंटल बोनस मिलेगा।
पहले : समर्थन मूल्य 1625
4. बोनस : घोषणा इसी साल
अब : चना का समर्थन मूल्य 4400, मसूर 4250 और सरसों 4 हजार रुपए कीमत पर सरकार ही खरीदेगी। 100 रुपए अलग से बोनस देंगे।
5. इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट
किसानों की उपज को विदेश तक पहुंचाएंगे, ताकि उन्हें और ज्यादा कीमत मिल सके। इसके लिए इम्पोर्ट-एक्सपोर्ट की तैयारी है। जल्द ही विशेषज्ञों की बैठक बुलाकर एक समिति बनाई जाएगी।
शिवराज बोले- 2000 के नोट दबा नकदी की कमी पैदा करने की साजिश
मध्यप्रदेश, बिहार, गुजरात समेत कई राज्यों में सोमवार को बैंक एटीएम से 2000 रुपए के नोट गायब रहे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शाजापुर किसान सम्मेलन में कहा कि कुछ लोग 2000 रुपए के नोट दबाकर नकदी की कमी पैदा करने की साजिश रच रहे हैं। जब नोटबंदी हुई थी, तब 15 लाख करोड़ रु. के नोट बाजार में थे। आज साढ़े 16 लाख करोड़ के नोट छापकर बाजार में भेजे गए हैं। लेकिन 2-2 हजार के नोट कहां जा रहे हैं, कौन दबाकर रख रहा है, कौन नकदी की कमी पैदा कर रहा है। यह षड्यंत्र है।