कोलकाता की तीसरी जीत में नितिश राणा का दोहरा प्रदर्शन
नितिश राणा (2 विकेट आैर 35* रन) के दोहरे प्रदर्शन की बदौलत कोलकाता नाइट राइडर्स ने आईपीएल-11 के 15वें मैच में राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया। यह कोलकाता की तीसरी जीत है और वह 6 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर पहुंच गया है।
सवाई मानसिंह स्टेडियम में बुधवार को खेले गए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 160 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर बनाया। डार्सी शार्ट ने 44, कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 36 आैर जोस बटलर ने नाबाद 24 रन बनाए। टॉम कुरन ने दो, पीयूष चावला, कुलदीप यादव आैर शिवम मावी ने एक-एक विकेट हासिल किया। जवाब में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 18.5 ओवर में 3 विकेट पर 163 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। रॉबिन उथप्पा ने 48, सुनील नरेन ने 35 आैर कप्तान दिनेश कार्तिक ने 42* रनों का योगदान दिया। कृष्णप्पा गौथम ने 2 विकेट हासिल किए।
लक्ष्य का पीछा कर रहे केकेआर को के. गौतम ने पहले ही ओवर में झटका दिया जब उन्होंने क्रिस लिन को बोल्ड किया। इसके बाद सुनील नरेन और रॉबिन उथप्पा ने पारी को संभाला। उन्होंने 35 रन बनाए और रॉबिन उथप्पा के साथ दूसरे विकेट के लिए 69 रन जोड़े। सुनील नरेन असंभव सा रन चुराने के प्रयास में रन आउट हुए।
मैन ऑफ द मैच नितिश राणा को विकेट की बधाई देते साथी खिलाड़ी।
राजस्थान रॉयल्स को 7 विकेट से हराया, राणा मैन ऑफ द मैच
4 बार रोहित शर्मा मैन ऑफ द मैच रहे वानखेड़े स्टेडियम पर मुंबई और बेंगलुरू के बीच खेले गए पिछले पांच मैचों में से।
1 पहली बार एक मैच में दोनों कप्तानों ने 90+ स्कोर किया। मंगलवार को मुंबई के रोहित ने 94 आैर बेंगलुरू के कोहली ने 92* रन बनाए।