पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • नागदा : ट्रैक्टर में दुल्हन लेकर निकले केंद्रीय मंत्री के पोते, जमकर नाचे गेहलोत

नागदा : ट्रैक्टर में दुल्हन लेकर निकले केंद्रीय मंत्री के पोते, जमकर नाचे गेहलोत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नागदा | केंद्रीय मंत्री थावरचंद गेहलोत ने विवाह समारोह में फिजूलखर्ची पर रोक लगाने का बड़ा उदाहरण पेश किया। बुधवार को नागदा में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत आयोजि‍त सामूहिक विवाह सम्मेलन में गेहलोत के बड़े पोते मनीष का विवाह हुआ। मुख्य मार्ग से निकले 110 जोड़ों के बनोले में अन्य जोड़ों के साथ मनीष भी दुल्हन रेखा के साथ ट्रैक्टर में परिजन के साथ सवार थे। वर निकासी के दौरान गेहलोत ने भी जमकर डांस किया। गेहलोत के छोटे पोते देवेंद्र का विवाह भी 29 अप्रैल को ताल में आयोजित मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में ही होगा। देवेंद्र केंद्रीय मंत्री के गेहलोत के सबसे छोटे बेटे अालोट विधायक जितेंद्र गेहलोत के पुत्र हैं। मेहमानों ने सादगी से विवाह में हिस्सा लिया।

खबरें और भी हैं...