पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • कोझिकोड में चमगादड़ से फैला ‘निपाह’ वायरस, 11 की मौत

कोझिकोड में चमगादड़ से फैला ‘निपाह’ वायरस, 11 की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
केरल के कोझिकोड में निपाह वायरस (एनआईवी) से संक्रमित होकर 11 लोगों की मौत हो चुकी है। इस जानलेवा वायरस से पीड़ित छह लोगों की हालत नाजुक बनी हुई है, जबकि 25 प्रभावित सघन निगरानी में रखे गए हैं। जानवरों से फैलने वाला यह वायरस कोझिकोड में चमगादड़ के जरिये फैला है। फ्रूट बैट कहा जाने वाला चमगादड़ मुख्यत: फल या फल के रस का सेवन करता है।

निपाह से मौतों की सूचना के बाद पूरा केरल हाई अलर्ट पर रखा गया है। सीएम पी विजयन ने निर्देश दिया है कि कोई भी निजी अस्पताल निपाह से संक्रमित मरीज के इलाज से इनकार नहीं करेगा। विभिन्न विभागों में समन्वय स्थापित करने के लिए राज्य के स्वास्थ्य व श्रम मंत्री कोझिकोड में हैं।

निपाह वायरस : वो सब, जो आप जानना चाहते हैं

एनआईवी वायरस की पहचान सबसे पहले मलेशिया के कामपुंग सुंगाई निपाह में हुई थी। तब वहां सूअरों से फैला था।

2001 में प. बंगाल के सिलिगुड़ी में भी इस वायरस का संक्रमण फैला था। तब सामने आए 66 केसों में से 45 की माैत हुई थी।

एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत, उनके कुएं में मिला था फ्रूट बैट, इलाज करने वाली नर्स की भी जान गई

निपाह के कारण कोझिकोड में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो चुकी है। परिवार के मुखिया का भी इलाज चल रहा है। उनके घर के कुएं में फ्रूट बैट मिला है। इनका उपचार करने वाली लिनी नाम की नर्स की भी मौत हो गई।

संक्रमण से फैलता है निपाह

फ्रूट बैट या सूअर जैसे जानवर इसके वाहक हैं। संक्रमित जानवरों के सीधे संपर्क में आने या इनके संपर्क में आई वस्तुओं के सेवन से निपाह वायरस का संक्रमण होता है। निपाह वायरस से संक्रमित इंसान भी संक्रमण को आगे बढ़ाता है।

लक्षण : 24 घंटे में कोमा में मरीज

सांस लेने में तकलीफ, तेज बुखार, जलन, सिरदर्द, चक्कर आना और बेहाेशी इस बीमारी के लक्षण हैं। डाक्टरों के अनुसार यह वायरस बहुत तेजी से असर करता है। मरीज को तुरंत इलाज न मिले तो 48 घंटे के अंदर वह कोमा में जा सकता है।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार इस वायरस का अभी तक वैक्सीन विकसित नहीं हुआ है। इलाज के नाम पर मरीजों को इंटेंसिव सपोर्टिव केयर ही दी जाती है।

खबरें और भी हैं...