पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • गुजरात : कचरा बीनने पर दलित युवक को पीट पीटकर मार डाला

गुजरात : कचरा बीनने पर दलित युवक को पीट-पीटकर मार डाला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिव्य भास्कर नेटवर्क | राजकोट. गुजरात में एक बार फिर ऊना कांड जैसी दलित प्रताड़ना की घटना सामने आई है। इसमें एक युवक को कूड़ा बीनते हुए कारखाना परिसर में दाखिल होने पर पीट-पीट कर मार डाला गया। वीडियो सामने आने पर घटना उजागर हुई है। पांच आरोपियों ने इस वारदात को राजकोट के पास कोटडा सांगणी के शापर वेरावल में अंजाम दिया। पुलिस ने चार को गिरफ्तार किया है। मृतक मुकेश लींबडी के परनाला गांव का रहने वाला था। उनकी प|ी जया ने बताया कि रविवार सुबह वे कचरा बीनने निकले थे। यहां रादडिया इंडस्ट्रीज नामक कारखाने के पास पांच लोगों ने उन्हें पकड़ लिया। मुकेश को दबोच कर कारखाने में अंदर ले गए और उन्हें बांध कर पिटाई की। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

राजकोट की घटना, चार गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...