कटनी के बरही वन क्षेत्र में बाघ ने फिर किया आदिवासी पर हमला, दहशत का माहौल
कटनी | जिले के बरही वन क्षेत्र के सलैया के जंगल में सोमवार को एक बाघ ने एक बार फिर एक आदिवासी पर हमला कर क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित कर दिया। सलैया बीट मगराहा नाला क्षेत्र के सलैया के जंगल मे बाघ का हमला चंदू भूमिया(55) के ऊपर हुआ। बाघ ने चंदू के दाहिने हाथ व कमर को नोच लिया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंचे वन अमले ने घायल चंदू को बरही अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसका इलाज जारी है।