पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • महाराष्ट्र: मंडप में दवाइयों का स्टॉल लगाया, फिर बरातियों का मेडिकल चेकअप कर दूल्हा दुल्हन ने रचाई शादी

महाराष्ट्र: मंडप में दवाइयों का स्टॉल लगाया, फिर बरातियों का मेडिकल चेकअप कर दूल्हा-दुल्हन ने रचाई शादी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीड | आमतौर पर शादी के मंडप में शहनाई की गूंज सुनाई देती है। लेकिन महाराष्ट्र के बीड शहर में एक ऐसी शादी हुई, जहां दवाइयों का स्टॉल लगा था और वहां खुद दूल्हा-दुल्हन 12 डॉक्टरों की टीम के साथ बारातियों का मेडिकल चेकअप कर रहे थे। ये पहल थी पेंडगांव के अंबादास जाधव परिवार की। मंडप में दूल्हा-दुल्हन ने पहले बारातियों का चेकअप किया। फिर आवश्यक दवाइयां बांटकर शादी के बंधन में बंधे। अंबादास जाधव के परिवार में 12 लोग डॉक्टर हैं। स्त्री रोग विशेषज्ञ रहीं अंबादास की बेटी डॉ. रोहिणी की शादी जालना के डॉ. योगेश पडोल से हुई। घर में 12 डॉक्टर होने से अंबादास के परिवार ने कुछ अलग करने की ठानी। इस विचार को उन्होंने पूरे परिवार के सामने रखा और सभी मान गए। शादी से पहले दूल्हा-दुल्हन ने कैंप लगाकर सभी बारातियों का चेकअप किया। दवाइयां भी बांटी। साथ ही गंभीर लोगों लोगों को अस्पताल भी रैफर किया।

खबरें और भी हैं...