पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • 1 जनवरी 2016 के पहले रिटायर्ड कर्मचारियों को 7वां वेतनमान, पेंशन में 14% का फायदा

1 जनवरी 2016 के पहले रिटायर्ड कर्मचारियों को 7वां वेतनमान, पेंशन में 14% का फायदा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने विधानसभा चुनाव के पहले प्रदेश के 4 लाख 39 हजार पेंशनर्स की नाराजगी खत्म कर दी है। शिवराज ने मंगलवार को सीएम हाउस में 1 जनवरी 2016 के पहले रिटायर हुए पेंशनर्स से मुलाकात के दौरान उन्हें शासकीय कर्मचारियों के समान ही सातवां वेतनमान दिए जाने की घोषणा कर दी। यानी उन्हें अब 1 जनवरी 2016 को मिल रही मूल पेंशन में 2.57% वृद्धि कर बढ़ी हुई पेंशन का लाभ दिया जाएगा। इससे पेंशनर्स को 14% का फायदा होगा। प्रत्येक पेंशनर को 742 से 12 हजार रु. तक का लाभ होगा। पेंशनर्स को नकद भुगतान 1 अप्रैल 2018 से किया जाएगा। इसके लिए वित्त विभाग जल्दी ही कैबिनेट में प्रस्ताव लाएगा, जहां से अनुमति के बाद आदेश जारी किए जाएंगे। उम्मीद है कि पेंशनर्स को बढ़ी हुई पेंशन का लाभ जल्दी ही मिलेगा। शेष|पेज 10 पर

1 जनवरी 2016 से 30 मार्च 2018 के बीच बढ़ी पेंशन पर एरियर्स देने पर भी होगा विचार

पेंशनर्स को न्यूनतम 742 से 12 हजार रुपए तक का फायदा

पेंशनर्स को निजी अस्पतालों में इलाज की भी मिलेगी सुविधा

मुख्यमंत्री ने पेंशनर्स को सरकारी अस्पताल के अलावा निजी अस्पतालों में भी इलाज की सुविधा दिए जाने के लिए अलग से पेंशनर्स हेल्थ स्कीम बनाए जाने का एेलान किया। फिलहाल पेंशनर्स को सरकारी इलाज में ही इलाज की सुविधा थी। उन्होंने पेंशनर्स की लंबित बड़ी मांग जिसमें उन्हें 1 जनवरी 2016 से 30 मार्च 2018 के बीच बढ़ी हुई पेंशन का एरियर दिए जाने पर भी विचार किए जाने का आश्वासन दिया।

खबरें और भी हैं...