लू से सुस्त पड़ा तेंदुए का शावक, चढ़ाई सलाइन
बड़वानी | भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन के चलते मंगलवार को पांच वर्षीय तेंदुए का बच्चा कमजोर हो गया। वन विभाग की टीम ने बावनगजा क्षेत्र के बीट कक्ष क्रमांक 72 से पकड़कर उसे पशु अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉ. महेंद्र बघेल ने बताया डिहाइड्रेशन के कारण कमजोर हो गया था। प्राथमिक इलाज दिया गया। अभी सलाइन चढ़ाकर उसे ईको सेंटर में रखा गया है।