शासन ने बस संचालकों की मांग और हड़ताल की घोषणा को देखते हुए बसों के किराए में 10 प्रतिशत वृद्धि की घोषणा कर दी है। हालांकि बढ़ा किराया नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से लागू होगा। ज्यादातर बस संचालक इससे खुश नहीं है, क्योंकि उन्होंने 40 प्रतिशत किराया बढ़ाने की मांग करते हुए हड़ताल की घोषणा की थी। इसके चलते सोमवार से सरवटे, तीन इमली, जिंसी बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन से चलने वाली बसों की हड़ताल रहेगी। गंगवाल बस स्टैंड, एआईसीटीएसएल और निजी ट्रेवल्स की बसें इस हड़ताल में शामिल नहीं होंगी।