गुना: 7 बच्चों को करंट की चपेट में अाता देख युवक ने सीढ़ी खींचकर सभी को बचाया, खुद की मौत
गुना | शहर से 5 किमी दूर स्थित पुरापोषर गांव में 7 बच्चे हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गए । उनकी जिंदगी खतरे में देख 18 वर्षीय युवक बालकिशन ने 100 फीट दूरी से दौड़ लगाई और सभी को बचा लिया लेकिन इस जद्दोजहद में उसकी मौत हो गई। कथा स्थल से बच्चे 20 फीट ऊंची लोहे की सीढ़ी ले गए, तभी यह हाईटेंशन लाइन से टकरा गई। बच्चों को मुसीबत में देख दौड़ लगाई और सीढ़ी को बिजली लाइन से दूर खींच लिया। इससे सभी की जान बची। लेकिन युवक झुलस गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सभी बच्चों को जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 1 की हालत गंभीर है। शुक्रवार दोपहर 3 बजे के लगभग यह घटना हुई।