पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • तलाक में मिले पैसे बच्चों के अस्पताल को दान किए

तलाक में मिले पैसे बच्चों के अस्पताल को दान किए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जन्म- 22 अप्रैल 1986 पिता-डेविड क्लिंटन हर्ड (कॉन्ट्रेक्टर) मां, पेट्रिशिया पेज (इंटरनेट रिसर्चर), बहन व्हिटनी शिक्षा-हाईस्कूल ड्रॉपआउट, डिप्लोमा परिवार- जॉनी डेप से शादी, अब अलगाव

क्यों चर्चा में - तलाक के बाद मिला 70 लाख डॉलर के मुआवजे में से 60 लाख डॉलर बच्चों के अस्पताल को दान दिया।

अंबर कैथोलिक परिवेश में पली-बढ़ीं। कुछ मित्रों के सहयोग से दो म्यूजिक वीडियो में काम करने का मौका मिला। उस वक्त वे सोलह वर्ष की थीं। 2004 में उन्हें पहली फिल्म ‘फ्रायडे नाइट लाइट्स’ मिली। पहली बार वे 2011 में जॉनी डेप के संपर्क में आईं। दोनों ने ‘द रम डायरी’ नामक फिल्म में काम किया। दोनों साथ रहने लगे। चार वर्ष बाद दोनों ने गुपचुप शादी कर ली। लेकिन शादी के कुछ ही माह में अंबर ने घरेलू हिंसा के आरोप लगाए। जबकि जब अंबर ने तलाक के लिए अपने से 23 वर्ष बड़े जॉनी डेप पर घरेलू हिंसा का आरोप लगाया था, तब जॉनी के वकीलों ने कहा था कि बड़ी राशि वसूलने के लिए वे गलत आरोप लगा रही हैं।

खबरें और भी हैं...