पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

‘जीवन के हर एक क्षण का आनंद लें’

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ताल | महेंद्रप्रताप मार्ग स्थित रमेशचंद्र जांगलवा के निवास पर ब्रह्माकुमारी दीदी के आध्यात्मिक प्रवचन हो रहे हैं। ब्रह्माकुमारी संस्था की वीवी कुमारी ने कहा हम सभी पर्वत के शिखर पर जीना चाहते हैं लेकिन सारी खुशियां तब घटित होती हैं, जब हम पहाड़ चढ़ रहे होते हैं। जन्म और मृत्यु के बीच का छोटा-सा अंतराल है। इसलिए इसमें खुश रहें और दूसरों को खुश करें। जीवन के हर एक क्षण का आनंद लें। पारिवारिक स्नेह का वातावरण बनाने और बच्चों में संस्कार स्थापित करने जैसे नियम घरों में अपनाने के लिए महिलाओं को समझाया गया। ब्रह्माकुमारी दीदी के प्रवचन रोज शाम 4 से 6 बजे तक हो रहे हैं।

खबरें और भी हैं...