अवैध सागौन जब्त करने गई वन विभाग टीम पर हमला, 6 घायल
अस्पताल में भर्ती घायल वनकर्मी।
भास्कर न्यूज | इटारसी
जुझारपुर गांव में रविवार को प्रदीप पटेल और रामगोपाल पटेल के घर सर्च वारंट लेकर अवैध सागौन को जब्त करने गई 17 सदस्यों की वन विभाग की टीम पर 8 से 10 लोगों ने तलवार और लाठियों से हमला कर दिया। इसमें डिप्टी रेंजर सहित 6 वनकर्मी घायल हो गए। दो सरकारी वाहनों में कथित वन माफिया ने तोड़फोड़ की। सामने के कांच फोड़ दिए। डिप्टी रेंजर अजय श्रीवास्तव के सिर पर डंडे से वार किया। एडिशनल डीएफओ डीके वासनिक सरकारी गाड़ी से उतरे ताे हमलावरों ने उन्हें भी घेर लिया। गाड़ी के बोनट पर तलवार मारी और लाठियां कांच पर मारने लगे। इससे वनकर्मियों में भगदड़ मच गई। वे जान बचाकर भागे।