दाल में नमक कम हुआ तो पति ने पत्नी को पहले बेल्ट से पीटा फिर बाल काटे
सोलापुर | महाराष्ट्र के सोलापुर में दाल में नमक ज्यादा होने पर गुस्साए पति ने पहले प|ी को पीटा फिर उसके बाल काट दिए। पीड़ित रुखसाना ने सोलापुर तहसील थाने में शिकायत दी है। पीड़िता ने बताया कि 2013 में उसकी शादी आसिफ से हुई थी। उसका तीन साल का बेटा है। चार दिन पहले दाल में नमक कम होने पर पति ने पहले बेल्ट से पीटा फिर बाल भी काट दिए। वहीं पैसे नहीं होने पर वह पैदल अपने मायके पहुंची। इस दौरान परिजन ने रुखसाना को अस्पताल में भर्ती कराया गया।