पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • कानपुर में जहरीली शराब पीने से रिटायर्ड दरोगा समेत 5 लोगों की मौत

कानपुर में जहरीली शराब पीने से रिटायर्ड दरोगा समेत 5 लोगों की मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज नेटवर्क | कानपुर. कानपुर के सचेंडी थाना क्षेत्र के दूल गांव में शुक्रवार देर रात जहरीली शराब पीने से रिटायर्ड दरोगा समेत 5 ग्रामीणों की मौत हो गई। वहीं, 6 लोगों को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। उनकी आंखों की रोशनी चली गई और दिमाग ने काम करना बंद कर दिया है। शनिवार सुबह रिटायर्ड दरोगा रामजीवन और राजेंद्र कुमार की जहरीली शराब पीने से मौत हो गई। वहीं, उमेश यादव व रामसजीवन की उपचार के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। सभी मृतक अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। घटना की सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी, आबकारी कमिश्नर समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पंहुची। देशी शराब ठेके को बंद कर सीज कर दिया गया है वहीं, आबकारी इंस्पेक्टर को सस्पेंड कर किया गया है।

खबरें और भी हैं...