पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • नाना पाटील ने एक महीने तक अकेले किया श्रमदान, तो खुद आमिर खान पहुंचे बधाई देने

नाना पाटील ने एक महीने तक अकेले किया श्रमदान, तो खुद आमिर खान पहुंचे बधाई देने

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पारोड़ा (महाराष्ट्र)| जलगांव के पारोड़ा तहसील के वाघरे गांव के 68 साल के नाना पाटील ने जल संरक्षण के लिए अकेले 1 महीने तक श्रमदान किया। लोग उनके इस काम का मजाक उड़ाते थे, लेकिन जल संचय से जुड़ी उनकी मेहनत को देखते हुए खुद फिल्म अभिनेता आमिर खान प|ी किरण राव के साथ गांव में पहुंचे और नाना पाटील का गांववालों के सामने सम्मान किया। पानी फाउंडेशन की ओर से महाराष्ट्र के सूखा प्रभावित कई जिलों में जल संरक्षण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर आमिर खान ने कहा कि वाघरे गांव के आसपास 200 और छोटे तालाब बना दिए जाएं तो तकरीबन 1 लाख 46 हजार लीटर पानी का संचय हो सकता है। इसके लिए उन्होंने गांव वालों को अभियान से जुड़ने की अपील की।

खबरें और भी हैं...