पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • पाइप लीक, टैंक के गंदे पानी का लोग कर रहे हैं उपयोग

पाइप लीक, टैंक के गंदे पानी का लोग कर रहे हैं उपयोग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गर्मी में वाटर लेवल कम होने लगा है। लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल रहा है। एक मुख्य कारण पानी सप्लाई के वाल्व में लीकेज होना है। सप्लाई के समय जब वाल्व खोला जाता है तो लोगों के घरों में प्रेशर से पानी नहीं पहुंचता और ज्यादातर पानी लीक होकर वाल्व के टैंक में जमा हो जाता है। ऐसे में आसपास के रहवासी टैंक के गंदे पानी का उपयोग कर लेते हैं। इससे उनके स्वास्थ्य पर असर पड़ने का खतरा बना हुआ है।

जावरा रोड स्थित चंबल नदी स्टॉप डेम से लोगों को पाइप लाइन के माध्यम से जलप्रदाय होता है। इसके लिए नगर के अलग-अलग वार्डों में सप्लाई के लिए वाल्व टैंक बने हैं। 6 माह से उन टैंकों में लीकेज होने के कारण लोगों को पर्याप्त पानी प्रेशर से नहीं मिल रहा है। लोग इधर-उधर से पानी लाते हैं, कई लोग वाल्व टैंक के पानी का उपयोग घरेलू कामों में कर रहे हैं। लीकेजिंग के कारण अधिकांश पानी व्यर्थ बह जाता है। जब पानी सप्लाई बंद होता है तो यही गंदा पानी रिसकर वाल्व में उतर जाता है। परिषद सीएमओ गरिमा पाटीदार ने बताया जहां पर भी पानी की समस्या है, उसे दिखवाएंगे और जलप्रभारी को सुधार करने के निर्देश देंगे।

खबरें और भी हैं...