पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • किसान संगठनों ने फिर की 1 से 10 जून तक आंदोलन की घोषणा

किसान संगठनों ने फिर की 1 से 10 जून तक आंदोलन की घोषणा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
किसान संगठनों ने एक बार फिर बड़े आंदोलन की घोषणा कर दी है। विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के किसान आंदोलन करेंगे। इसी के चलते 1 से 10 जून तक दूध, सब्जियां और फल मंडियों तक नहीं पहुंचेंगे। किसान संगठनों ने आम लोगों को सीधे गांव की चौपाल से फल-सब्जी और दूध खरीदने की छूट दी है। शहरी क्षेत्र में दुकानों और घरों तक ये सभी जरूरी चीजें नहीं पहुंचेंगी। इस बार अस्पतालों को इससे छूट दी गई है। आंदोलन के जरिये 22 राज्यों के 130 छोटे-बड़े किसान संगठन लामबंद हो गए हैं। आंदोलन का नेतृत्व कर रहे राष्ट्रीय किसान मजदूर महासंघ के अध्यक्ष शिवकुमार शर्मा कक्काजी ने शनिवार को पत्रकारवार्ता में इस आंदोलन की घोषणा की। उन्होंने कहा सरकार किसानों के साथ धोखा कर रही है। सरकार की वादाखिलाफी के विरोध में इस बार राष्ट्रव्यापी आंदोलन शुरू किया जा रहा है। आंदोलन के अंतिम दिन 10 जून को भारत बंद का आव्हान भी किया है।

6 जून को मंदसौर गोलीकांड की बरसी मनाएंगे : कक्काजी के अनुसार आंदोलन के तहत 5 जून को विश्वासघात दिवस मनाया जाएगा। पिछले साल इसी दिन भारतीय किसान संघ के साथ मुख्यमंत्री ने बैठक कर बाले-बाले आंदोलन खत्म करने की घोषणा कर दी थी। इसके बाद आंदोलन और भड़क गया था और अगले दिन मंदसौर में पुलिस की गोली से पांच किसानों की मौत हो गई थी। दो किसानों की मौत पुलिस हिरासत में हो गई थी। 6 जून को मंदसौर गोली कांड की बरसी मनाएंगे।

खबरें और भी हैं...