पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सिपाही ने रायफल से खुद को गोली मारी, मौत

सिपाही ने रायफल से खुद को गोली मारी, मौत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दतिया | 29वीं बटालियन में तैनात एसएएफ आरक्षक ने गार्ड रूम में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना शनिवार सुबह 11.40 बजे की बताई गई है। प्रारंभिक जांच में खुदकुशी का कारण पारिवारिक कलह बताया गया है। जानकारी के अनुसार भिंड जिले के उमरिया में रहने वाला किशन सिंह (50) पुत्र राम अवतार सिंह कुशवाहा शनिवार सुबह दतिया में 29वीं बटालियन के गार्ड रूम में लेटा था। उसके साथी जवान बाहर पेड़ाें की छाया में बैठकर भोजन कर रहे थे। तभी किशन सिंह ने खुद के सीने में सरकारी रायफल से गोली मार ली। गोली लगने से वह वहां रखी खटिया पर गिर पड़ा और मौत हो गई। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

खबरें और भी हैं...