पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • करिश्मा: कार के ऊपर पलट गया टैंकर, लेकिन बच गई जान

करिश्मा: कार के ऊपर पलट गया टैंकर, लेकिन बच गई जान

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आगरा के जौनई गांव के रहने वाले बलदेव और उनके बेटे सुदेश ने 2 मई को मौत को बहुत करीब से देखा है। बलदेव सिंह बताते हैं कि वो गांव से आगरा कैंट रेलवे स्टेशन के लिए निकले थे। गांव से डेढ़ से 2 किमी सड़क पर थे तभी तेज तूफान आ गया। उनकी गाड़ी धीमी हो गई। बगल से एक टैंकर जा रहा था। देखते ही देखते टैंकर उनकी कार पर पलट गया। एकदम से तो समझ ही नहीं आया क्या हो गया। अांखों के सामने अंधेरा छा गया। सुदेश चिल्लाने लगा लेकिन कोई हमारी सुनने वाला नहीं था। दबाव की वजह से कार के शीशे टूट गए थे। किसी तरह सामने की तरफ से हम बाहर निकले। काफी देर तक हम सड़क के किनारे दुबके रहे। हम लोगों को काफी चोट आ गई थी। सुदेश का पैर टूट गया था और मेरे सिर पर चोट लगी थी। जब तूफान शांत हुआ तो चोट भूलकर हम गांव में लौटे। जहां हाहाकार मचा हुआ था। मेरे घर का एक हिस्सा भी ढह गया था। फ़िलहाल हमें चार दिन पहले अस्पताल से छुट्टी मिली है। मुआवजा जो मिला उससे घर का काम शुरू करवाया है। लेकिन पूरी गाड़ी ध्वस्त हो गई। अभी वह कंपनी वाले ले गए हैं।

खबरें और भी हैं...