भास्कर न्यूज नेटवर्क | पटना
चक्कर आने, ब्लड प्रेशर और शुगर में उतार-चढ़ाव की शिकायत के बाद शनिवार को राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद को इलाज के लिए आईजीआईएमएस लाया गया। व्हील चेयर पर करीब साढ़े दस बजे आईजीआईएमएस पहुंचे लालू प्रसाद की डाक्टरों ने गहन जांच की। आईजीआईएमएस के मेडिकल सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल ने बताया कि राजद अध्यक्ष करीब डेढ़ घंटे अस्पताल में रहे, इस दौरान कार्डियोलॉजी, नेफ्रोलॉजी, यूरोलॉजी, आर्थो के डाॅक्टरों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की। उनका ईको, ईसीजी और गर्दन का एक्सरे किया गया। साथ ही जांच के लिए कुछ ब्लड सैंपल भी लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि रिपोर्ट सोमवार को आएगी।