पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Mp
  • Ratlam
  • सुरक्षा में सेंध : बेरिकेड्स तोड़कर राजभवन के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

सुरक्षा में सेंध : बेरिकेड्स तोड़कर राजभवन के गेट पर चढ़े कांग्रेसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भोपाल | कर्नाटक में घटे घटनाक्रम के बाद कांग्रेस द्वारा लोकतंत्र की रक्षा के लिए किए गए प्रदर्शन में राजभवन की सुरक्षा में सेंध लग गई। कांग्रेसियों का हुजूम बैरिकेड्स तोड़ते हुए राजभवन के प्रवेश गेट पर चढ़ गए और भीतर जाने की ओर आगे बढ़े तब बमुश्किल सुरक्षा कर्मियों ने कांग्रेसियों की भीड़ को तितर बितर किया। राजभवन सुरक्षा इंचार्ज नीरज ठाकुर का कहना है कि तय भी हुआ था कि सिर्फ 10 लोगों का प्रतिनिधिमंडल ही ज्ञापन सौंपने जाएगा। इस बीच कुछ आगे आए जिन्हें रोक दिया गया था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने कर्नाटक में राज्यपाल के फैसले को असंवैधानिक बताते हुए आंदोलन करने के निर्देश दिए थे। इसी के चलते कांग्रेस की जिला और ग्रामीण इकाई के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने रोशनपुरा से राजभवन तक रैली निकाली

सीएसपी को हार्टअटैक

इस दौरान सीएसपी सीएम द्विवेदी को माइनर हार्टअटैक आ गया। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी तीन आर्टरी में ब्लॉकेज होने का पता चला है।

खबरें और भी हैं...