अग्रवाल महिला मंडल कार्यकारिणी का चुनाव कार्यक्रम तय
गंगापुर सिटी | अग्रवाल महिला मंडल उदेई मोड की द्विवार्षिक कार्यकारिणी का सत्र 2018-2020 का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है तथा चुनाव कार्यालय अग्रवाल सेवा सदन उदेई मोड बनाया गया है। संयोजक विष्णुचंद गुप्ता ने बताया कि मतदाता सूची का अस्थायी प्रकाशन 15 अप्रैल शाम बजे, दावा एवं आपत्तियों का प्रस्तुतिकरण 16 अप्रैल शाम 5 से 7 बजे तक, स्थायी मतदाता सूची का प्रकाशन 17 अप्रैल शाम 5 बजे, नामांकन फार्म भरना 18 से 19 अप्रैल शाम 5 से 7 बजे तक, नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 20 अप्रैल शाम 5 बजे, प्रत्याशियों द्वारा नाम वापसी 21 व 22 अप्रैल शाम 5 से 7 बजे तक, नाम वापसी के बाद शेष रहे प्रत्याशियों की सूची का प्रकाशन 23 अप्रैल शाम 5 बजे तथा आवश्यक होने पर मतदान 29 अप्रैल को सुबह 11 से शाम 4 बजे तक होगा। उन्होंने बताया कि नामांकन प्रस्तुत करते समय प्रत्याशी को स्व हस्ताक्षरित फोटो पहचान पत्र की प्रति आवेदन पत्र के साथ संलग्न करना आवश्यक होगा।