भाजपा कार्यालय पर भी मनाई अंबेडकर जयंती
उप तहसील मुख्यालय स्थित भाजपा कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं ने डॉ. अंबेडकर की जयंती हर्षोल्लास से मनाई।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मदनमोहन सैनी ने की जबकि मुख्य अतिथि गंगापुर सिटी विधानसभा क्षेत्र के विस्तारक राकेश चौमाल रहे। मुख्य अतिथि ने डॉ. अंबेडकर के चित्रपट पर माल्यार्पण कर और दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर चौमाल ने बाबा के आदर्शों पर चलने का आह्वान किया। मंडल अध्यक्ष सैनी ने कहा कि कुछ असामाजिक तत्व बाबा के नाम पर जातिगत राजनीति कर स्वयं का हित साधने की कोशिश कर रहे हैं, हमें एकजुट होकर इन बुरी ताकतों को करारा जबाव देना है। इस मौके पर पुखराज सलेमपुर, कुनकटा कलां सरपंच मघराज सैनी, रूपसिंह गुर्जर, ओमप्रकाश सैनी, भूपेन्द्र शर्मा, मानवेन्द्र सिंह राजावत, हरिमोहन प्रजापत, जयसिंह राजावत, धर्मसिंह सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इसी प्रकार बामनवास तहसील के आरामपुरा गांव में अंबेडकर की जयंती मनाई गई जहां मुख्य अतिथि एसडीएम रामकिशोर मीणा ने बाबा के चित्रपट पर माल्यार्पण कर पास ही दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता फुलवाड़ा सरपंच काड़ीदेवी बैरवा ने की। मुख्य अतिथि ने ग्रामीणों से आपसी भाईचारा बनाए रखने की बात कही। इस अवसर पर पुलिस उपाधीक्षक अखिलेश शर्मा, किसान संघ अध्यक्ष रामावतार मीणा, अशोक रैगर, बत्तीलाल बैरवा, जमनालाल मीणा, गंगापुर सिटी विधानसभा के पूर्व पंसस रामकिशन बैरवा, पसस मीरा बैरवा, रामविलास मीणा, रामस्वरूप मीणा, हरिकिशन मीणा, रामखिलाड़ी बैरवा, सूरजमल बैरवा, धर्मराज बैरवा, मुनेश कुमार बैरवा, पुष्पेंद्र मीनापाड़ा, अमरसिंह बैरवा, गिर्राज प्रसाद बैरवा, जितेन्द्र बैरवा, रामधन बैरवा, बद्री बैरवा सहित कई लोग मौजूद रहे।