पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विधायक ने तलावड़ा में दो इंटरलॉकिंग सड़कों का किया लोकार्पण

विधायक ने तलावड़ा में दो इंटरलॉकिंग सड़कों का किया लोकार्पण

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
उपतहसील मुख्यालय स्थित जीएसएस गोदाम के लोकार्पण समारोह में भाग लेने आए विधायक ने दो इंटरलॉकिंग सड़कों का रविवार दोपहर उद्घाटन किया।

पीर तिराहे से सीताराम मंदिर तक और हनुमान मंदिर से राधामोहन माली के मकान की ओर नवनिर्मित दोनों सड़क ग्रामीणों को अर्पण की गई। तीसरी मुख्य बाजार की सड़क पर न्यायालय में विवाद चल रहा है जिसके चलते मुख्य बाजार में सड़क आज भी अधूरी पड़ी हुई है।

सड़क के उद्घाटन मौके पर विधायक ने कहा कि जिस प्रकार खेत की शोभा बाड कहती है ठीक उसी प्रकार गांवों की शोभा को सड़क कहती है। इसी बात के चलते तलावड़ा में गौरव पथ के तहत इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण करवाया गया है। जिस सड़क पर विवाद है उसका भी न्यायोचित समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष हरिप्रसाद बोहरा, कुनकटा कलां सरपंच मघराज सैनी, पुखराज सलेमपुर, रूपसिंह गुर्जर, रामगोपाल योगी, राय सिंह, मानवेन्द्र सिंह, राजावत, हरिमोहन प्रजापत, जयसिंह राजावत, नरसी गुवाड़ी, बत्तीलाल गुर्जर, लाला अमरगढ़, मनीष गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, धनजी गांवड़ी, रामफूल गुर्जर, रामजी लाल बसवाल, कैलाश सरपंच, मक्खन मीना, काडूराम गुर्जर, भवानी शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।

विधायक ने ली बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक

नगर संवाददाता | गंगापुर सिटी।

विधायक आपके द्वार कार्यक्रम के तहत विधायक ने बूथ कार्यकर्ताओं की बैठक ली।

विधायक ने सेक्टर 8 बूथ संख्या 108, 109, 110, 111, 112, 113, 114, 118 तक के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इसी तरह विधायक ने सेक्टर 2 भगवती महाविद्यालय गणेश मील बूथ संख्या 140, 141, 142, 143, 144, 145 की बैठक ली। बैठक में विधानसभा क्षेत्र विस्तारक राकेश चौमाल, विधायक के अलावा शक्ति प्रमुख सूरजमल जाट एवं सहप्रमुख नारायण महावर के अलावा अध्यक्ष मनोज बंसल, पूर्व सभापति हरिप्रसाद बोहरा, महामंत्री मिथलेश व्यास, बालकृष्ण शर्मा, करणसिंह कटारिया, नवीन शर्मा, एडवोकेट अनिल दुबे, मोहनलाल गुर्जर, जीतेंद्र उपाध्याय, वीरू बजाज, वीरू पुजारी, नितेश मोदी, राजेंद्र गुर्जर, कौशल बौहरा, महेंद्र बोहरा, विष्णु, महेश कैमला, निर्मल शर्मा, अपर्णा मीणा आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान विधायक ने सभी बूथ अध्यक्षों से तीन दिवस में 21 सदस्यीय कमेटी बनाकर मंडल को प्रस्तुत करने के लिए कहा।

खबरें और भी हैं...