विधायक मानसिंह ने तलावड़ा में किया विकास कार्यों का उद्घाटन
तलावड़ा | सबका साथ, सबका विकास ही भारतीय जनता पार्टी की परंपरा रही है। ऐसे में पार्टी का कोई भी कार्यकर्ता इस परंपरा से परे नहीं जा सकता। मैं भी इस परंपरा को साथ लेकर चल रहा हूं। विधायक मानसिंह गुर्जर ने यह विचार रविवार को उपतहसील मुख्यालय पर विधायक कोष से नव निर्मित सहकारी समिति के गोदाम का लोकार्पण समारोह में ग्रामीणों से कहे।
विधायक बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष मदन मोहन सैनी ने की। विधायक ने कहा कि उन्होंने ग्रामीणों की मांग पर बालिका विद्यालय को माध्यमिक विद्यालय में क्रमोन्नत करवाया है। अब बालिकाओं को माध्यमिक स्तर तक अध्ययन करने में कोई समस्या नहीं आएगी।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र को सीएचसी में क्रमोन्नत करवाने और मुख्य सड़क के दोनों ओर नाली निर्माण करवाने की मांग रखी। इस अवसर पर पूर्व नप अध्यक्ष हरि प्रसाद बोहरा, गोविन्द प्रसाद गुप्ता, पुखराज सलेमपुर, कुनकटा कलां सरपंच मघराज सैनी, पृथ्वीराज मीना, रूपसिंह गुर्जर, रामगोपाल योगी, भूपेन्द्र शर्मा, मानवेन्द्र सिंह राजावत, हरिमोहन प्रजापत, जयसिंह राजावत, नरसी गुवाड़ी, बत्तीलाल गुर्जर, लाला अमरगढ़, राय सिंह, मनीष गुर्जर, राधेश्याम गुर्जर, धनजी गांवड़ी, सुरेश चंद शर्मा, अखय सिंह राजावत, रामफूल गुर्जर, संतोष योगी, रामजी लाल बसवाल, कैलाश सरपंच, मक्खन मीना, काडूराम गुर्जर, भवानी शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
तलावड़ा. इंटरलॉकिंग सड़कों का लोकार्पण करते विधायक मानसिंह गुर्जर व अन्य।