तलावड़ा| उमरी के अटल सेवा केन्द्र पर शुक्रवार को प्रशासन की ओर से न्याय आपके द्वार अभियान के तहत राजस्व शिविर लगाया गया। शिविर के प्रभारी उपखंड अधिकारी बाबूलाल जाट को ग्रामीणों ने बिजली-पानी की समस्या से अवगत कराया। ग्रामीणों की शिकायत पर एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को समस्या समाधान के निर्देश दिए।
शिविर के दौरान 150 मनरेगा जॉब कार्ड का वितरण किया गया। 4 महिलाओं ने वृद्धावस्था पेंशन के आवेदन किए। इसके अलावा शिविर में एसडीओ कोर्ट के तीन पुराने मामलों का निस्तारण, नामान्तरण खोलने, खाता विभाजन, राजस्व अभिलेख की नकल, सीमाज्ञान करने जैसे कई कार्य किए गए। शिविर के दौरान तहसीलदार बनवारीलाल शर्मा, विकास अधिकारी रूपसिंह गुर्जर, डीआरजी अमरसिंह गुर्जर, सरपंच, सचिव सहित पानी, बिजली, चिकित्सा के अलावा कई विभागों के अधिकारी मौके पर मौजूद थे।
तलावड़ा. उमरी में आयोजित राजस्व शिविर में मौजूद अधिकारी व लोग।